कुल 302 उम्मीदवारों का हुआ चयन
सीडीएस-II की लिखित परीक्षा 14 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई थी, जिसमें सफल उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण एसएसबी साक्षात्कार में शामिल हुए। अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर 302 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
उम्मीदवारों का चयन भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के 161वें (डीई) पाठ्यक्रम; भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला, केरल; और वायु सेना अकादमी, हैदराबाद के (प्री-फ्लाइंग) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम यानी 220 एफ(पी) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए किया गया है।
जारी परिणाम के अनुसार, भारतीय सैन्य अकादमी के लिए 190, भारतीय नौसेना अकादमी के लिए 85 और वायु सेना अकादमी के लिए कुल 27 अभ्यर्थी चुने गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को अंतिम प्रवेश से पहले चिकित्सा परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन से गुजरना होगा।
चयनित अभ्यर्थियों की सूची पीडीएफ देखें...
UPSC CDS 2 Final Result Download: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
यूपीएससी सीडीएस 2 का अंतिम परिणाम डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। परिणाम पीडीएफ फाइल में उपलब्ध है, जिसे खोलकर उम्मीदवार अपना रोल नंबर देखकर पता लगा सकते हैं कि उनका चयन हुआ है या नहीं। परिणाम डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'परीक्षाएं' या 'परिणाम' अनुभाग पर जाएं।
- 'संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (द्वितीय), 2025 - अंतिम परिणाम' के लिंक पर क्लिक करें।
- परिणाम स्वरूप प्राप्त पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और Ctrl+F का उपयोग करके अपना रोल नंबर खोजें।
- भविष्य में संदर्भ के लिए परिणाम को सहेजें या प्रिंट करें।