UPSC CDS 1 2024: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तरफ से संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) I भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही पंजीकरण की प्रक्रिया भी आज यानी 20 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। सीडीएस 1 भर्ती परीक्षा मे शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 09 जनवरी 2024 शाम 06 बजे तक है।
यूपीएससी सीडीएस 1 के तहत 457 पदों पर भर्तियां की जानी है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) देहरादून - 100 पद
भारतीय नौसेना अकादमी (INA) एझिमाला - 32 पद
वायु सेना (AIR FORCE) हैदराबाद - 32 पद
अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) चेन्नई (मद्रास) - 275 पद
ओटीए महिला (OTA Women) चेन्नई (मद्रास) - 18 पद
यूपीएससी सीडीएस 1 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी कैटेगरी के आवेदकों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी/एसटी/महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। परीक्षा शुल्क का भुगतान चालान या नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड शुल्क मोड के माध्यम से करना होगा।
सीडीएस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके अतिरिक्त स्ट्रीम वाइज शैक्षणिक योग्यता आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले एक बार नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।
यूपीएससी सीडीएस 1 भर्ती परीक्षा 21 अप्रैल, 2024 को आयोजित की जाएगी। यूपीएससी सीडीएस परीक्षा आईएमए, आईएनए और एएफए पदों के लिए होती है। इसमें तीन पेपर शामिल हैं- सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी भाषा और प्रारंभिक गणित। प्रत्येक पेपर 100 अंकों का होता है और परीक्षा का समय 2 घंटे की होती है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि हर गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर यूपीएससी सीडीएस I अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।
अब अधिसूचना पीडीएफ प्रारूप में दिखाई देगी।
अब लिंक पर क्लिक कर इसे खोलें।
पीडीएफ को डाउनलोड करें और सेव कर लें।