UPSC CDS Exam Date 2025: 13 अप्रैल को होगी सीडीएस परीक्षा
सीडीएस-1 परीक्षा 13 अप्रैल, 2025 को आयोजित होने वाली है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र लेकर जाना होगा। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को एक वैध फोटो पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा।

एडमिट कार्ड में कोई गलती है तो ये करें
UPSC CDS Exam Guidelines: पढ़े आयोग के दिशानिर्देश
प्रवेश पत्र जारी करने के साथ ही आयोग ने कुछ महत्वपूर्ण दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। किसी भी असुविधा से बचने के लिए उम्मीदवारों को इन नियमों का पालन करना चाहिए।
- परीक्षा भवन में उम्मीदवारों का प्रवेश, परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। प्रवेश बंद होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- उम्मीदवारों को परीक्षा भवन में मोबाइल फोन (स्विच ऑफ मोड में भी नहीं) या अन्य इलेक्ट्रॉनिक/अन्य संचार यंत्र लेकर जाने के अनुमति नहीं होगी।
- वस्तुनिष्ठ प्रकार के उत्तर पत्रक में काले बॉल प्वाइंट पेन के अलावा किसी अन्य पेन से अंकित किए गए उत्तरों का मूल्यांकन नहीं किया जायेगा |
- परीक्षा हॉल/कक्ष में केवल पारदर्शी शीशी में ही पानी लाने की अनुमति होगी।
- ई-प्रवेश पत्र को अंतिम परिणाम घोषित होने तक सुरक्षित रखा जाना चाहिए क्योंकि इसे सेवा चयन बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करना आवश्यक है। जो उम्मीदवार अपना ई-प्रवेश पत्र आवंटित परीक्षा स्थल पर जांच हेतु प्रस्तुत नहीं करेगा, उसे परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विस्तृत गाइडलाइंस यहां पढ़ें
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), वायु सेना अकादमी (एएफए) और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) में भर्ती के लिए सीडीएस परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है।
UPSC CDS Admit Card 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
यूपीएससी सीडीएस 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन करें:
अपने हॉल टिकट प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को इन चरणों का पालन करना चाहिए:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in. पर जाएं।
- 'UPSC CDS 1 2025 Admit Card' लिंक पर क्लिक करें।
- होमपेज पर, 'एडमिट कार्ड' सेक्शन पर जाएं।
- 'यूपीएससी की विभिन्न परीक्षाओं के लिए ई-एडमिट कार्ड' विकल्प चुनें।
- एक नया पेज खुलेगा; एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर प्रदर्शित निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
- आगे बढ़ने के लिए पंजीकरण संख्या या रोल नंबर में से चुनें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें (पंजीकरण/रोल नंबर, जन्म तिथि और सत्यापन कोड)।
- विवरण सबमिट करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।