इन बातों का रखें ख्याल
यूपीएससी सीडीएस 2 की परीक्षा 03 सितंबर को होगी। उम्मीदवारों को ई-एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट परीक्षा वाले दिन साथ लेकर जाना होगा। एडमिट कार्ड के साथ आपको अपना फोटो पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा, जिसका नंबर एडमिट कार्ड में लिखा हुआ है। इसके बिना किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसलिए परीक्षा वाले दिन याद से एडमिट कार्ड के साथ आईडी भी ले जाएं।