फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CDS 1: परीक्षा के परिणाम जारी, यहां है सीधा लिंक

Thu, 30 Jan 2020 09:51 AM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
upsc - फोटो : file photo
विज्ञापन
UPSC CDS 1 परिणाम 2020: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा आयोजित की थी, जिसके हाल ही में परिणाम भी घोषित किए हैं। यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा 2020 के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं। 
विज्ञापन


परिणाम के अनुसार, कुल 267 उम्मीदवार यूपीएससी सीडीएस 1 2020 में पास हुए हैं। उम्मीदवार यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा 2020 की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। यूपीएससी की UPSC.ieupsc.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट है। 
  • यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा में अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और प्राथमिक गणित पर प्रश्न थे।
  • प्रत्येक विषय 100 अंकों का है और 2 घंटे में पूरा करना था।
  • इसके माध्यम से भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी और वायु सेना अकादमी का हिस्सा बना जा सकता है।
  • ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में प्रवेश के लिए 2 विषयों यानी अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान से 100 अंकों के प्रश्न थे।
  • प्रत्येक अनुभाग को आवंटित समय अवधि 2 घंटे दिए गए।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन भी था। 
  • सभी विषयों के पेपर में केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न थे। 
विज्ञापन

ऐसे देखे अपना परिणाम - 
उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं-
चरण - 1 सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 
चरण -2 उसके बाद होमपेज पर दिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
चरण - 3  जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। 
चरण - 4 आपके सामने आपका परिणाम खुल जाएगा।
अपने रोल नंबर की जांच करें और परिणाम को आगे के लिए संभाल कर रखें। 
परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने 10वीं पास से मांगे हैं आवेदन, मेरिट के आधार पर होगा चयन

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें