संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा संयुक्त रक्षा सेवा(सीडीएस)-1 2021 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। सीडीएस-1 परीक्षा के जरिए भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) , भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) और वायु सेना अकादमी (एएफए) में निर्धारित पदों को भरा जाएगा। आईएमए, आईएनए और एएफए के 152वें कोर्स में प्रवेश के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें कुल 154 उम्मीदवारों की मेरिट सूची जारी की गई है। 7 फरवरी,2021 में परीक्षा का आयोजन हुआ था। सीडीएस-1 की लिखित परीक्षा यूपीएससी द्वारा आयोजित की गई और सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा साक्षरता हुए। इन दोनों के बाद सीडीएस-1 के अंतिम परिणाम जारी हुए हैं।
वह सभी उम्मीदवार, जिन्होंने सीडीएस-1 परीक्षा दी है और उन्होंने एसएसबी टेस्ट में भी योग्यता प्राप्त की है। वह अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। सभी अभ्यर्थी के दस्तावेजों का सत्यापन भी होगा। सीडीएस-1 के अंतिम रिजल्ट 2021 तैयार करते समय मेडिकल टेस्ट के नतीजों को तैयार नहीं किया गया है। यह अंतरिम मेरिट सूची है, दस्तावेजों के सत्यापन व अन्य निर्धारित नियमों का पालन करने के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।
उम्मीदवारों की मार्कशीट बाद में जारी होगी
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) सीडीएस- 1 का अंतिम परिणाम जारी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों की विस्तृत विषयवार मार्कशीट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार अधिक संबंधित जानकारी व अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट को देखते रहें।
UPSC CDS 1 Result 2021 के परिणाम ऐसे डाउनलोड करें
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर नए अनुभाग में जाएं और यूपीएससी सीडीएस-1 अंतिम परिणाम 2021 नाम के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद पीडीएफ फाइल पर क्लिक करें।
- अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- पीडीएफ फाइल को चेक करें।
- परिणाम देखने के बाद अब अपनी पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करें।
- अब अपने अपने परिणाम के दस्तावेज का प्रिंट आउट निकाल लें।