फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKPSC Recruitment 2021: जेकेपीएससी में निकली 136 पदों पर सहायक प्रोफेसर की भर्तियां, इस तारीख से करें आवेदन

Fri, 24 Dec 2021 07:17 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

जेकेपीएससी के उच्च शिक्षा विभाग में 136 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां निकली हैं। 28 दिसंबर,2021 से जेकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट  jkpsc.nic.in पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। उम्मीदवारों के पास 27 जनवरी,2022 तक आवेदन पत्र भरने का समय है।
विज्ञापन
JKPSC Recruitment 2021 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) ने उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफेसर के 136 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जेकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in में 28 दिसंबर,2021 से उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों के लिए आयोग की वेबसाइट पर जाकर लिंक सक्रिय हो जाएगा। 27 जनवरी, 2022 तक अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने का समय है। उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना के बारे में वेबसाइट में जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें पदों के विवरण, पात्रता समेत सभी जानकारियों को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन पत्र जमा करने से पहले उसे अवश्य जांचें। इसमें उम्मीदवारों का चयन लिखित और मौखिक परीक्षा के आधार पर होगा।

JKPSC Recruitment 2021 महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 28 दिसंबर 2021
  • आवेदन विंडो बंद होने की तिथि: 27 जनवरी 2022
  • आवेदन पत्र संपादित करने की तिथि : 29 से 31 जनवरी 2022
  • परीक्षा तिथि: जल्द ही अधिसूचित किया जाएगा

JKPSC Recruitment 2021 के लिए पात्रता मानदंड व शैक्षिक योग्यता

  • अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 55 फीसदी अंक संबंधित विश्वविद्यालय की डिग्री पाठ्यक्रम में होने चाहिए। वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के पास 50 फीसदी अंक मान्यता संबंधित विश्वविद्यालय से डिग्री पाठ्यक्रम में होने चाहिए।
  • पीएचडी डिग्री प्राप्त किए हुए उम्मीदवार, जिन्होंने 19 सितंबर, 1991 से पहले अपनी स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है या किसी भारतीय विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री पॉइंट स्केल में समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया है।
  • उम्मीदवार के पास यूजीसी, सीएसआईआर/एआईयू द्वारा आयोजित नेट/स्लेट/सेट उत्तीर्ण होना चाहिए।

JKPSC Recruitment 2021 के लिए ये है आयु सीमा

  • सामान्य/सेवा में श्रेणी 40 वर्ष उम्र होनी चाहिए।
  • एसटी, एससी, आरबीए, एसएलसी और एएलसी श्रेणी में 43 वर्ष उम्र होनी चाहिए।
  • पीएचसी श्रेणी में 42 वर्ष उम्र होनी चाहिए।

JKPSC Recruitment 2021 के ये है आवेदन शुल्क

  • सामान्य श्रेणी के लिए 1,000 रुपये
  • आरक्षित श्रेणी के लिए 500 रुपये
  • पीएचसी श्रेणी के लिए शून्य

JKPSC Recruitment 2021 के लिए ये हैं आवश्यक दस्तावेजों की सूची

  • जन्म प्रमाण पत्र की तिथि (माध्यमिक विद्यालय / मैट्रिक प्रमाण पत्र)
  • जम्मू और कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश का अधिवास प्रमाण पत्र
  • ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री
  • नेट/स्लेट/सेट सर्टिफिकेट
  • आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें