देश की सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर सामने आया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने यूपीएससी संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा परीक्षा (1) के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है और आज 11 जनवरी, 2022 को इसके लिए आखिरी तारीख है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर शाम 6 बजे से पहले तक अपना आवेदन कर लें।
10 अप्रैल को होगी परीक्षा
यूपीएससी की ओर से जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा परीक्षा (1) का आयोजन 10 अप्रैल 2022 को किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को भारतीय सेना अकादमी, नौसेना अकादमी, वायुसेना अकादमी आदि में प्रवेश मिलेगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 200 रुपये शुल्क भी जमा करना होगा। महिला, एससी, एसटी वर्ग के लिए आवेदन निशुल्क है।
कैसे करें अपना आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
1. उम्मीदवार सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
2. अब ONLINE APPLICATION FOR VARIOUS EXAMINATIONS OF UPSC के सेक्शन पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. Combined Defence Services Examination (I) पर क्लिक करें।
5. अब Part 1 Registration के लिंक पर क्लिक करें।
6. अब मांगी जा रही सभी जानकारी को दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर के सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
7. अब आपको एक पंजीयन नंबर प्राप्त होगा।
8. आवेदन शुल्क को जमा करें।
9. अब Part 2 Registration को पूरा करें और समिट के बटन पर क्लिक करें।
10. आवेदन पूरा होते ही आपको एक मेल भी प्राप्त होगा।
11. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।