UPSC CAPF Recruitment 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने बुधवार, 20 अप्रैल को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आधिकारिक अधिसूचना का लिंक यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है। यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण लिंक सक्रिय होने के बाद अब इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी सीएपीएफ भर्ती परीक्षा 2022 के लिए आवेदन पत्र भरना शुरू कर सकते हैं। आवेदन 10 मई, 2022 तक जमा किए जा सकते हैं।