फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKPSC CCE Recruitment: जेकेपीएससी सीसीई भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा की अधिसूचना जारी, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

Wed, 20 Apr 2022 07:30 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

उम्मीदवारों के लिए जेकेपीएससी संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 26 जून, 2022 को आयोजित की जाएगी। प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार 28 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।
विज्ञापन
ग्रेजुएट के लिए सरकारी नौकरी अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JKPSC CCE Recruitment 2022: जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2022 के आयोजन के संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। परीक्षा के लिए आवेदन करने का लिंक 25 अप्रैल, 2022 को सक्रिय किया जाएगा। परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर 15 मई तक आवेदन पत्र भर सकेंगे।
विज्ञापन

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 220 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के जूनियर स्केल के 100 पदों के लिए हैं, 50 पद जम्मू-कश्मीर पुलिस सेवा के लिए हैं और 70 पद जम्मू-कश्मीर लेखा सेवा के लिए हैं। उम्मीदवारों के लिए जेकेपीएससी संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 26 जून, 2022 को आयोजित की जाएगी। प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार 28 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।

JKPSC CCE Recruitment की महत्वपूर्ण तिथियां

  • जेकेपीएससी सीसीई ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 25 अप्रैल, 2022
  • जेकेपीएससी सीसीई ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि : 15 मई, 2022
  • जेकेपीएससी सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख : 26 जून, 2022 (रविवार)
  • जेकेपीएससी सीसीई मुख्य परीक्षा की तिथि : 28 अक्तूबर, 2022

 

JKPSC CCE Recruitment के लिए आवेदन शुल्क

जेकेपीएससी संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये लिए जाएंगे। इस बीच, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क राशि के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, पीएचसी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

 

JKPSC CCE प्रारंभिक परीक्षा के लिए आयु सीमा

जेकेपीएससी संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा में अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग और सेवारत उम्मीदवारों के लिए 34 वर्ष निर्धारित की गई है। इस बीच, 35 वर्ष की आयु तक के शारीरिक रूप से अक्षम उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।

 

विज्ञापन

JKPSC CCE Recruitment के लिए आवेदन प्रक्रिया

  1. उम्मीदवार सबसे पहले जेकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करें और परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने के लिए लॉगिन करें।
  3. सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करें और फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। 
  4. सभी मांगे गए विवरण दर्ज करने के बाद ऑनलाइन मोड में आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  5. अब सभी शेष दस्तावेज अपलोड कर दें।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र और भुगतान रसीद का एक प्रिंट आउट प्राप्त करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें