यूपीएससी सीएपीएफ भर्ती की रिक्तियों का विवरण
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से यह भर्ती अभियान कुल 253 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिसमें से 66 बीएसएफ के पद के लिए, 29 सीआरपीएफ के लिए, 62 सीआईएसएफ के लिए, 82 एसएसबी के लिए और 14 आईटीबीपी के लिए हैं।
UPSC CAPF Recruitment के लिए आयु सीमा
यूपीएससी सीएपीएफ भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 01 अगस्त, 2022 को 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए, ताकि वे परीक्षा के लिए आवेदन कर सकें।
UPSC CAPF Recruitment के लिए आवेदन शुल्क
सीएपीएफ भर्ती उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, महिला और एससी / एसटी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। भुगतान डेबिट / क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन मोड में किया जाना चाहिए।