UPSC CAPF Assistant Commandant Recruitment 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) असिस्टेंट कमांडेंट (AC) के 357 पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 25 मार्च 2025 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते है।
यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2025 में विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कुल 357 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसमें सीआरपीएफ (CRPF) के लिए 204 पद, सीआईएसएफ (CISF) के लिए 92 पद, एसएसबी (SSB) के लिए 33 पद, बीएसएफ (BSF) के लिए 24 पद और आईटीबीपी (ITBP) के लिए 4 पद निर्धारित किए गए हैं।