दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
लिखित परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला पेपर वस्तुनिष्ठ (Objective) होगा, जबकि दूसरा पेपर वर्णनात्मक (Descriptive) प्रकृति का होगा। पेपर-I की अवधि 2 घंटे और पेपर-II की अवधि 3 घंटे होगी।
| पेपर |
विषय |
समय |
| पेपर-I |
जनरल एबिलिटी एवं इंटेलिजेंस |
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक |
| पेपर-II |
जनरल स्टडीज, निबंध एवं कॉम्प्रिहेंशन |
दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक |
लिखित परीक्षा के बाद क्या होगी चयन प्रक्रिया?
भर्ती प्रक्रिया केवल लिखित परीक्षा तक सीमित नहीं है। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरणों के लिए बुलाया जाएगा। चयन प्रक्रिया में शामिल हैं:
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- मेडिकल परीक्षण
- साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण
- अंतिम मेरिट सूची
इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों का चयन BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB में असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर किया जाएगा।
अब आगे क्या, कब आएगा प्रवेश पत्र?
परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद अब उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। यूपीएससी आमतौर पर परीक्षा से कुछ सप्ताह पहले प्रवेश पत्र जारी करता है। ऐसे में CAPF AC 2026 का एडमिट कार्ड भी जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा संबंधी अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाएंगे।
परीक्षा तिथि की सूचना कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर "What's New" या "Active Notifications" सेक्शन खोलें।
- "Time Table/Schedule CAPF (ACs) Examination 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- परीक्षा कार्यक्रम की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।