परीक्षा तिथि और समय
केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (ACs) 2025 की परीक्षा रविवार, 3 अगस्त 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में सामान्य योग्यता एवं बुद्धिमत्ता (Paper I) की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगी।
इसके बाद दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन, निबंध और बोधगम्यता (Paper II) दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड (Pen and Paper) में आयोजित की जाएगी और उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
Guidelines, दिशा-निर्देश
- फोटो : Adobe Stock