सघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission- UPSC) सीएपीएफ (CAPF- Central Armed Police Forces) (एसी) परीक्षा 2020 के नोटिफिकेशन को यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) द्वारा स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि ये फैसला कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए लिया गया है। दुनिया भर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपने देश में लॉकडाउन का दूसरा चरण आ गया है। ऐसे में अब यूपीएससी ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अहम कदम उठाया है। वे सभी उम्मीदवार जो अधिसूचना के लिए इंतजार कर रहे हैं उन्हें अभी और इंतजार करना होगा।
नई अपेडट के अनुसार, आयोग अपनी वेबसाइट पर परीक्षा से संबंधित जानकारी को जल्दी ही उम्मीदवारों के लिए सूचित करेगा। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी या परीक्षा से संबंधित नई अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पर समय समय पर नजर बनाए रखें। बता दें कि हर साल यूपीएससी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक कैलेंडर जारी करता है। UPSC CAPF (AC) परीक्षा 2020 की अधिसूचना 22 अप्रैल 2020 को कैलेंडर के अनुसार जारी की जानी थी और इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा 9 अगस्त 2020 निर्धारित की गई थी।
उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें...