बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (Bihar Staff Selection Commission –BSSC) ने फिर से बीएसएससी इंटर लेवल मेंस परीक्षा 2014 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। बता दें कि अब उम्मीदवार 1 मई तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। उम्मीदवार के लिए बीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bih.nic.in है। ये दूसरी बार है जब आयोग ने आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया है। इससे पहले भी आयोग ने यह फैसला लिया था।
इससे पहले उम्मीदवार 13 अप्रैल तक आवेदन कर सकते थे, इस तिथि को लॉकडाउन के चलते बढ़ा दिया था। आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन-
- सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- उसके बाद बीएसएससी इंटर लेवल मेंस 2014 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- खुले पेज पर अपनी जरूरी जानकारी जैसे रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर आदि दर्ज करें।
- पेमेंट बटन पर क्लिक करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- भविष्य के लिए उम्मीदवार एक हार्ड कॉपी रख लें।
मुख्य जानकारी-
- ये भर्तियां एलडीसी, क्लर्क, स्टेनोग्राफर, फॉरेस्ट गार्ड और अन्य पदों पर होने वाली हैं।
- इसके माध्यम से 12,140 पद भरे जाएंगे।
आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें...
अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...