फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC NDA-2 Exam: यूपीएससी एनडीए और एनए-2 भर्ती परीक्षा का शेड्यूल घोषित, 13 सितंबर को होगा एग्जाम; जानें समय

Wed, 12 Aug 2026 04:34 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC NDA-2 Exam 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने एनडीए और एनए परीक्षा-2 का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग 13 सितंबर 2026 को दो सत्रों में परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक समय-सारिणी के अनुसार अपनी तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : LinkedIn: UPSC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC NDA, NA-2 Exam 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा-2, 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। आयोग यह परीक्षा 13 सितंबर 2026 को दो चरणों में आयोजित करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी पूरी कर सकते हैं।

परीक्षा का समय

एनडीए और एनए परीक्षा-2, 2026 में गणित (कोड 01) का पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। वहीं, सामान्य योग्यता परीक्षा (कोड 02) दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। यूपीएससी ने इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जून 2026 तक पूरी की थी।

कैसे होगी अंकन योजना और चयन प्रक्रिया?

यूपीएससी एनडीए और एनए-2, 2026 परीक्षा के माध्यम से कुल 394 रिक्तियों पर भर्ती करेगा, जिनमें 370 पद पुरुष और 24 पद महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित हैं। चयन प्रक्रिया में 300 अंकों की गणित परीक्षा और 600 अंकों की सामान्य योग्यता परीक्षा शामिल होगी।

विज्ञापन


लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को एसएसबी साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें बुद्धिमत्ता और व्यक्तित्व परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद समूह कार्य, मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन और मेडिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। दोनों प्रश्नपत्रों की अवधि 2.5 घंटे होगी।

ऐसे देखें परीक्षा शेड्यूल

  • UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Examinations (परीक्षा) सेक्शन खोलें।
  • NDA & NA Examination (II), 2026 की समय-सारिणी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर खुलने वाली टाइम टेबल/शेड्यूल PDF को देखें।
  • PDF डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए अपने डिवाइस में सेव कर लें।
विज्ञापन

इन दिशानिर्देश का जरूर करें पालन

  • उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें।
  • परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं।
  • परीक्षा शुरू होने के बाद देर से आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जा सकता है।
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में ले जाना प्रतिबंधित है।
  • उम्मीदवार प्रश्नपत्र में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़कर ही उत्तर अंकित करें।
  • परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) लागू होगी, इसलिए केवल उन्हीं प्रश्नों का उत्तर दें जिनके बारे में आप सुनिश्चित हों।
  • किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि या नकल करते पाए जाने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
  • परीक्षा समाप्त होने तक उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष में निर्धारित नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें