चयन प्रक्रिया और दस्तावेज
इस रोजगार मेले में आवेदन से लेकर पूरी चयन प्रक्रिया तक कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। भर्ती के किसी भी चरण में अभ्यर्थियों को एप्लिकेशन फीस या किसी अन्य तरह का भुगतान नहीं करना है। उम्मीदवार रोजगार संगम पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके बाद रिज्यूम, रजिस्ट्रेशन आवेदन पत्र, 10वीं, 12वीं, स्नातक की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र और श्रेणी प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज लेकर सीधे रोजगार मेले में पहुंचना होगा। मेले में अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की प्रक्रिया में शामिल होना होगा।
समस्या आने पर क्या करें?
रोजगार सम्मेलन, सेवा मित्र और अन्य आधिकारिक सेवाओं से जुड़ने के लिए अभ्यर्थी सेवा योजन की आधिकारिक लिंक पर जा सकते हैं। निःशुल्क पंजीकरण के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर आवेदन करें। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 155330 पर संपर्क किया जा सकता है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले रोजगार संगम पोर्टल पर जाएं।
- पोर्टल पर Job Seeker/रोजगार मेले से संबंधित विकल्प चुनें।
- मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण करें।
- अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- पंजीकरण पूरा होने के बाद रोजगार मेले में 13 अगस्त 2026 को निर्धारित स्थान पर पहुंचें।