फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSBC: यूपी में असिस्टेंट इंजीनियर के ढेरों पदों पर बंद होने वाली है आवेदन विंडो, तुरंत यहां से करें पंजीकरण

Wed, 06 Aug 2025 12:05 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSBC Assistant Engineer Registration: यूपी में असिस्टेंट इंजीनियर के ढेरों पदों पर आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने वाली है। योग्य उम्मीवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSBC Assistant Engineer Registration: उत्तर प्रदेश स्टेट ब्रिज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPSBC) कल असिस्टेंट इंजीनियर के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट bridgecorporationltd.com पर जाकर 7 अगस्त, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 57 पदों को भरना है। इनमें से 50 पद सहायक अभियंता (सिविल) और 7 पद सहायक अभियंता (मैकेनिकल) के लिए आरक्षित हैं।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

सहायक अभियंता (सिविल) पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक BE/B.Tech डिग्री होनी चाहिए। इसी प्रकार, सहायक अभियंता (मैकेनिकल) के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक BE/B.Tech डिग्री अनिवार्य है। 

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी - जैसे कि SC/ST/OBC वर्ग को 5 वर्ष, विकलांग (PH) अभ्यर्थियों को 15 वर्ष, और भूतपूर्व सैनिकों को 3 वर्ष की छूट के साथ सेना में की गई सेवा अवधि का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

GATE 2025 अनिवार्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए GATE 2025 परीक्षा में सम्मिलित होना और उसे उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। केवल वे अभ्यर्थी पात्र माने जाएंगे जिनके पास GATE 2025 का वैध स्कोरकार्ड होगा और वह संबंधित विषय - सिविल इंजीनियरिंग (CE) या मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME) - से प्राप्त किया गया हो। यदि कोई अभ्यर्थी GATE के किसी अन्य पेपर (जैसे इलेक्ट्रिकल या कंप्यूटर साइंस) में शामिल हुआ है, तो वह इस भर्ती के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।

इस भर्ती प्रक्रिया में GATE 2025 का स्कोर ही मुख्य मापदंड होगा। उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग और चयन GATE स्कोर के आधार पर की जाएगी, और कोई अलग से लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा। 
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और भर्ती संबंधित वेबसाइट खोलें।
  • नाम, मोबाइल, ईमेल से नया अकाउंट बनाएं।
  • व्यक्तिगत, शैक्षणिक जानकारी और GATE डिटेल भरें।
  • यहां फोटो, सिग्नेचर, डिग्री, जाति प्रमाण पत्र आदि।
  • श्रेणी अनुसार ऑनलाइन शुल्क भरें।
  • सभी जानकारी जांचकर फाइनल सबमिट करें।
  • भरे हुए फॉर्म और फीस रसीद का प्रिंट अपने पास रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें