फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC Staff Nurse: यूपीपीएससी स्टाफ नर्स प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस लिंक से तुरंत करें चेक

Wed, 21 Feb 2024 03:29 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC Staff Nurse: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने हैं। योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिए हैं। 
विज्ञापन
UPPSC Staff Nurse - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC Staff Nurse Pre Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने स्टाफ नर्स भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार यूपीपीएससी स्टाफ नर्स प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

योग्य उम्मीदवार होंगे मुख्य परीक्षा में शामिल

स्टाफ नर्स (एलोपैथी) प्रारंभिक परीक्षा 19 दिसंबर को राज्य के पांच जिलों - गोरखपुर, प्रयागराज, मेरठ, कानपुर और लखनऊ में आयोजित की गई थी। परीक्षा 1,555 महिला और 171 पुरुष स्टाफ नर्स रिक्तियों के लिए आयोजित की गई थी। जिन लोगों ने प्रीलिम्स परीक्षा पास कर ली है, वे मुख्य परीक्षा दे सकते हैं।

यूपीपीएससी स्टाफ नर्स कट-ऑफ

आयोग कहा है, "प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों की संख्या कुल घोषित रिक्तियों का 15 गुना होनी चाहिए थी, लेकिन कट-ऑफ अंकों को पूरा करने वाले अपर्याप्त उम्मीदवारों के कारण, 2,807 महिला और 1,155 पुरुष उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया गया है।"

आयोग ने आगे बताया कि यूपीपीएससी स्टाफ नर्स भर्ती के अंक और कट-ऑफ अंतिम परिणाम के बाद घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

यूपीपीएससी स्टाफ नर्स परिणाम कैसे जांचें?

  • आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • व्हाट्स न्यू सेक्शन के तहत दिए गए स्टाफ नर्स परीक्षा परिणाम लिंक को खोलें।
  • एक पीडीएफ खुलेगी।
  • तब तक नीचे स्क्रॉल करें जब तक आपको रोल नंबर सूची न दिख जाए।
  • लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें