UPPSC RO ARO Result OUT: लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने यूपीपीएससी आरओ एआरओ परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) प्रीलिम्स परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को केवल रोल नंबर की जरूरत होगी।
7,509 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में होंगे शामिल
यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 का आयोजन 27 जुलाई 2025 को प्रदेश के 75 जिलों में बनाए गए 2382 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा में कुल 4,54,589 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जबकि आवेदन संख्या 10,76,004 थी। आयोग ने कुल 7,509 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है, जो अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।
इस बार परीक्षा में काफी सख्ती बरती गई और पहली बार आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा एक ही सत्र में आयोजित की गई, जबकि पहले यह परीक्षा दो सत्रों में होती थी। सामान्य अध्ययन और हिंदी के प्रश्नपत्र अलग-अलग। इस बार दोनों विषयों के प्रश्नपत्रों को मिलाकर तीन घंटे की एक सत्र परीक्षा आयोजित की गई।