फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC RO-ARO 2021 Result: यूपीपीएससी आरओ-एआरओ परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 11 Aug 2023 02:49 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC RO-ARO 2021: यूपीपीएससी ने आरओ-एआरओ 2021 पद के लिए परिणाम जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC RO-ARO 2021 Result Out : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने आरओ-एआरओ 2021 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल योग्य उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

यूपीपीएससी आरओ/एआरओ 2021 भर्ती अभियान कुल 337 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 228 रिक्तियां सामान्य भर्ती के लिए और 109 रिक्तियां विशेष भर्ती के लिए हैं।

यूपीपीएससी आरओ/एआरओ 2021 पदों के लिए भर्ती आवेदन की प्रक्रिया 05 मार्च को शुरू हुई और 01 अप्रैल को समाप्त हुई थी। जबकि टाइपिंग टेस्ट 11 से 14 अक्तूबर 2022 तक आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

UPPSC RO/ARO result 2021 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर आरओ/एआरओ 2021 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

  • परिणाम जांचें और डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें