फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC: 03 मई को जारी हो सकता है संशोधित परीक्षा कैलेंडर, खंड शिक्षा अधिकारी समेत कई अन्य परीक्षाएं हैं शामिल

Mon, 20 Apr 2020 11:12 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

UPPSC Exam 2020 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया पर भी कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन का प्रभाव पड़ा है। मार्च में होने वाली चार बड़ी परीक्षाओं सहित आयोग को सीधी भर्तियों के कई साक्षात्कारों को भी टालना पड़ा है। आयोग के ऑफिस 20 अप्रैल से खुलने वाले हैं, जिनमें भर्तियों के लंबित परिणामों पर काम तो शुरू होगा परंतु परीक्षा कैलेंडर के बारे में फैसला अभी नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 03 मई, 2020 को लॉकडाउन पर स्थिति साफ होने पर आयोग की बैठक में परीक्षा की नई तारीखे तय कर संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाएगा। आयोग ने जो चार परीक्षाएं स्थगित की हैं, उनमें से कंप्यूटर सहायक परीक्षा 2019, खंड शिक्षाधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2019, पीसीएस मेंस 2019 तो आयोग की ओर से 10 जनवरी को घोषित परीक्षा कैलेंडर में शामिल थी। जबकि आरओ-एआरओ 2016 प्रारंभिक परीक्षा कैलेंडर में शामिल नहीं थी, क्योंकि इसकी प्रारंभिक परीक्षा निरस्त कर तीन मई को फिर से कराने का निर्णय कैलेंडर जारी करने के बाद हुआ था।

आयोग के अफसरों का कहना है कि इन चार परीक्षाओं की वजह से पूरा कैलेंडर प्रभावित होगा। आयोग को परीक्षा की नई तिथि जारी करने से पूर्व यह भी ध्यान रखना होगा, कि इस तिथि पर सेंटर के लिए स्कूल-कॉलेज मिल सकेंगे या नहीं। साथ ही संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी परीक्षा कैलेंडर का भी ध्यान रखना होगा ताकि एक ही दिन दो परीक्षाएं न पड़ जाएं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें :  UGC NET June Exam 2020: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि, अब इस वक्त तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।  

ये भी पढ़ें :  NEET PG Counselling: 20 अप्रैल से शुरू होगी नीट पीजी और एमडीएस 2020 काउंसलिंग, पूरा शेड्यूल देखे यहां

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें