फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC ने जारी किया मुख्य परीक्षा का शेड्यूल, होंगे ये बड़े बदलाव

Tue, 06 Aug 2019 12:47 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ( UPPSC ) द्वारा पीसीएस मुख्य परीक्षा 2018 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा पहली बार पाठ्यक्रम, पैटर्न में कुछ बदलाव के साथ आयोजित की जाएगी। इस वर्ष होने वाली पीसीएस 2018 मुख्य परीक्षा का पैटर्न बिल्कुल संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित  आईएएस परीक्षा की तरह होगा।

विज्ञापन


आपको बता दें कि पीसीएस परीक्षा में पहले 10 से 20 दिनों में समाप्त की जाती थी। अब यह परीक्षा चार दिनों में समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आयोग ने हाल ही में जारी किए कैलेंडर के अनुसार, पीसीएस 2018 मुख्य परीक्षा 18 से 22 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा कार्यक्रम के दो महीने पहले जारी होने से उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी में बेहद लाभ मिलेगा। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। सुबह 9.30 से 12.30 और दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी। बता दें कि पीसीएस मुख्य परीक्षा प्रयागराज और लखनऊ में बने विभिन्न परीक्षा केंद्रो पर कराई जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

परीक्षा शेड्यूल :
 
परीक्षा तिथि         विषय और समय (सुबह 9:30 से 12:30)                  विषय और समय (दोपहर 2 से 5 बजे )  
18 अक्टूबर, 2019   सामान्य हिंदी    निबंध
19 अक्टूबर, 2019   सामान्य अध्ययन - I सामान्य अध्ययन - II
20 अक्टूबर, 2019 सामान्य अध्ययन - III सामान्य अध्ययन - IV
22 अक्टूबर, 2019 ऐच्छिक विषय पेपर - I ऐच्छिक विषय पेपर - II

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
पीसीएस 2018 मुख्य परीक्षा शेड्यूल की पीडीएफ कॉपी डाउनालोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें : सितंबर में होने वाली SSC CHSL परीक्षा की जानकारी यहां, क्या हुआ है पैटर्न में बदलाव...?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें