UPPSC Recruitment आवेदन शुल्क
यूपीपीएसससी सिविल जज पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 125 रुपये आवेदन फीस देनी होगी। यह सामान्य श्रेणी के लिए है। वहीं आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 65 रुपये देने होंगे। जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को 25 रुपये का शुल्क दोना होगा। भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 जनवरी 2023 है।
UPPSC Recruitment शैक्षिक योग्यता
उत्तर प्रदेश में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय या राज्यपाल द्वारा इस उद्देश्य के लिए मान्यता प्राप्त भारत के किसी अन्य विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, या अधिवक्ता अधिनियम 1961 के प्रावधानों के तहत नामांकित एक वकील या एक बैरिस्टर होना चाहिए। इंग्लैंड या उत्तरी आयरलैंड या स्कॉटलैंड में एडवोकेट्स के सदस्य संकाय और न्यायालय या न्यायालयों में अभ्यास करने का हकदार है और देवनागरी लिपि में हिंदी का संपूर्ण ज्ञान होना चाहिए।
पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी 11 दिसंबर को पश्चिम बंगाल शिक्षक पात्रता परीक्षा (WB TET 2022) आयोजित कर रहा है।