फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CSE Prelims Result 2025: यूपीएससी प्रीलिम्स में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए? जानें पासिंग मार्क्स

Mon, 09 Jun 2025 07:33 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CSE Prelims Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग जल्द ही सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करने वाला है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे।
विज्ञापन
UPSC - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CSE Prelims Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) 2025 का परिणाम जारी करने वाला है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

विज्ञापन


रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर, जन्मतिथि जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। रिजल्ट के साथ-साथ आयोग कैटेगरी-वाइज कटऑफ भी घोषित करेगा।

UPSC CSE Prelims Exam: 25 मई को हुई थी प्रारंभिक परीक्षा

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी। उम्मीद है कि यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट जून 2025 के मध्य, यानी 15 जून से पहले घोषित कर दिया जाएगा। यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2025 से संबंधित सभी नवीनतम अपडेट्स आप संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।

UPSC Prelims Result: पिछले 5 सालों में यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट कब-कब आया?

वर्ष प्रीलिम्स परीक्षा तिथि रिजल्ट जारी तिथि अवधि (दिनों में)
2025 25 मई 2025 जल्द जारी होने की संभावना --
2024 16 जून 2024 1 जुलाई 2024 15 दिन
2023 28 मई 2023 12 जून 2023 15 दिन
2022 5 जून 2022 22 जून 2022 17 दिन
2021 10 अक्टूबर 2021 29 अक्टूबर 2021 19 दिन
2020 4 अक्टूबर 2020 23 अक्टूबर 2020 19 दिन

कितने अंक चाहिए UPSC प्रीलिम्स पास करने के लिए?

यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा दो पेपर में होती है:

  • पेपर I – जनरल स्टडीज (GS Paper I)
  • पेपर II – सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT)

पेपर I (GS Paper I)- मेरिट निर्धारण के लिए महत्वपूर्ण

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) 2025 के पहले पेपर यानी जनरल स्टडीज पेपर I में कुल 100 प्रश्न होते हैं, जिनके लिए अधिकतम 200 अंक निर्धारित होते हैं। हर सही उत्तर पर 2 अंक दिए जाते हैं, जबकि गलत उत्तर देने पर 0.66 अंक की निगेटिव मार्किंग होती है। पासिंग मार्क्स की कोई निश्चित सीमा नहीं होती, क्योंकि यह हर साल की कटऑफ स्कोर पर निर्भर करता है। यदि पिछले वर्षों का ट्रेंड देखें, तो जनरल कैटेगरी के लिए कटऑफ स्कोर लगभग 88 से 95 अंकों के बीच रहा है। 

पेपर II (CSAT)- केवल क्वॉलिफाइंग

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) 2025 के दूसरे पेपर यानी सीसैट (CSAT) में कुल 80 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनके लिए अधिकतम 200 अंक निर्धारित होते हैं। हर सही उत्तर पर 2.5 अंक दिए जाते हैं, जबकि हर गलत उत्तर पर 0.83 अंक की निगेटिव मार्किंग होती है। इस पेपर में पास होने के लिए कम से कम 33% अंक यानी 66 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। ध्यान देने योग्य बात यह है कि CSAT केवल एक क्वालिफाइंग पेपर होता है, इसलिए इसके अंक मेरिट लिस्ट या कटऑफ स्कोर में नहीं जोड़े जाते। लेकिन यदि अभ्यर्थी इस पेपर में पास नहीं होते, तो उन्हें मुख्य परीक्षा (Mains) में बैठने की अनुमति नहीं मिलती।
विज्ञापन

UPSC प्रीलिम्स कटऑफ कैसे तय होती है?

UPSC हर साल प्रीलिम्स की कटऑफ तय करने के लिए कई फैक्टर्स को ध्यान में रखता है:
  • उम्मीदवारों की संख्या
  • रिक्त पदों की संख्या (2025 में 979 वैकेंसी)
  • परीक्षा की कठिनाई स्तर
हालांकि प्रीलिम्स में कुल अंक 400 होते हैं (GS + CSAT), लेकिन मेन्स परीक्षा के लिए योग्यता सिर्फ GS Paper I के स्कोर पर आधारित होती है। इसलिए जरूरी है कि उम्मीदवार जनरल स्टडीज पेपर में उच्च स्कोर करें और CSAT को कम से कम पास जरूर करें।

रिजल्ट कहां और कैसे देखें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर UPSC CSE Prelims Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा, डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें