फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC Vacancy 2025: यूपी में असिस्टेंट सिटी प्लानर और रिसर्च असिस्टेंट की भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Tue, 04 Nov 2025 02:43 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य में असिस्टेंट सिटी प्लानर और रिसर्च असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने वर्ष 2025 के लिए भर्ती निकाली है। असिस्टेंट सिटी प्लानर और रिसर्च असिस्टेंट के पदों पर कुल 11 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर, 2024 से शुरू हो चुकी है और यह 3 दिसंबर, 2024 तक जारी रहेगी। वहीं, पहले से भरे गए आवेदन पत्रों में संशोधन (Correction) करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर, 2024 निर्धारित की गई है।

असिस्टेंट सिटी प्लानर पद के लिए योग्यता

आयोग ने असिस्टेंट सिटी प्लानर के आठ पदों के लिए भर्ती निकाली है। ये रिक्तियां ओबीसी और एससी वर्गों में समान रूप से वितरित की गई हैं। प्रत्येक वर्ग के लिए चार-चार पद आरक्षित हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

शैक्षिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान जैसे - इंस्टीट्यूट ऑफ प्लानर्स (इंडिया) या इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स (लंदन) से टाउन प्लानिंग में डिग्री या स्नातकोत्तर डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

रिसर्च असिस्टेंट पद के लिए पात्रता मानदंड

रिसर्च असिस्टेंट के पद के लिए तीन रिक्तियां घोषित की गई हैं, जिनमें से दो पद अनारक्षित (UR) और एक पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है। उम्मीदवार की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

पात्र उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर या समकक्ष सरकारी मान्यता प्राप्त योग्यता होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, प्रादेशिक सेना में अनुभव या एनसीसी ‘बी’ प्रमाणपत्र रखने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में अतिरिक्त वरीयता दी जाएगी।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी और पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। सहायक नगर नियोजक (Specialist) पद के लिए, सामान्य (UR) और ओबीसी (OBC) वर्ग के उम्मीदवारों को 125 रुपये, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) उम्मीदवारों को 65 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

वहीं, रिसर्च असिस्टेंट पद के लिए सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 225 रुपये तय किया गया है, जबकि SC/ST और भूतपूर्व सैनिकों के लिए शुल्क 105 रुपये है। सभी उम्मीदवारों को यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा, जिसमें एक मामूली ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क भी शामिल है।
विज्ञापन

इतना मिलेगा वेतन
असिस्टेंट टाउन प्लानर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-10 के अनुसार ₹15,600 से ₹39,100 रुपये तक वेतन मिलेगा। वहीं, रिसर्च असिस्टेंट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-07 के तहत 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें