1,26,736 अभ्यर्थियों का होगा पीईटी और पीएसटी टेस्ट
आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs), एसएसएफ, असम राइफल्स और एनसीबी में कांस्टेबल (GD) भर्ती के अगले चरण के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कुल 1,26,736 उम्मीदवारों ने पीईटी/पीएसटी परीक्षा उत्तीर्ण की थी, जिनमें से 95,264 उम्मीदवार को दस्तावेज सत्यापन (DV) और विस्तृत चिकित्सा जांच (DME) के लिए अंतरिम रूप से चयनित किया गया है।
परीक्षा प्राधिकरण ने राज्यवार मेरिट सूची और कटऑफ अंक (CBE अंक + NCC बोनस) भी जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार इन सूचियों को SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in
पर उपलब्ध PDF फाइलों के माध्यम से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।