UPPSC Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक निदेशक, फाइलेरिया नियंत्रण अधिकारी, प्रिंसिपल, रीडर और लेक्चरर के कुल 50 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रक्रिया 8 मई 2025 से प्रारंभ हो चुकी है और 9 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसी तिथि तक अभ्यर्थी परीक्षा शुल्क का भुगतान भी कर सकते हैं। यदि किसी को अपने फॉर्म में सुधार करना हो तो वे 16 जून 2025 तक कर सकते हैं। आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून 2025 है। परीक्षा और मेरिट सूची आयोग द्वारा निर्धारित समयानुसार जारी की जाएगी, जबकि प्रवेश पत्र परीक्षा से कुछ दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा।
पजीकरण शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 105 रुपये, एससी/एसटी के लिए 65 रुपये और दिव्यांग (पीएच) वर्ग के लिए 25 रुपये निर्धारित किया गया है।
पात्रता मानदंड और चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों के पास संबंधित पद के अनुसार स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए अनुभव आवश्यक है। विस्तृत पात्रता विवरण आयोग की अधिसूचना में जाकर देख सकते हैं। आयु सीमा पदानुसार न्यूनतम 21 वर्ष से अधिकतम 40-50 वर्ष तक रखी गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, साक्षात्कार या दोनों शामिल हो सकते हैं। आवेदन की हार्डकॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून 2025 है, जबकि परीक्षा एवं मेरिट सूची आयोग की अनुसूची के अनुसार जारी की जाएगी।