फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGMU 2025: केजीएमयू में नर्सिंग ऑफिसर बनने का मौका! 700+ पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक; अभी भर दें फॉर्म

Sun, 11 May 2025 12:52 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

KGMU Job 2025: केजीएमयू में 700 से अधिक नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

KGMU Nursing Officer Recruitment 2025 Last Date: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में 700 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द खत्म होने वाली है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत पंजीकरण कर सकते हैं। यह बी.एससी नर्सिंग या संबंधित डिग्रियां प्राप्त उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 14 मई, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य नर्सिंग ऑफिसर लेवल 7 के कुल 733 पदों को भरना है।

आवश्यक योग्ताएं

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:

  • बी.एससी नर्सिंग, बी.एससी (पोस्ट सर्टिफिकेट) / पोस्ट बेसिक बी.एससी नर्सिंग, या जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी (GNM) में डिप्लोमा
  • भारतीय नर्सिंग परिषद में पंजीकरण अनिवार्य है।
  • डिप्लोमा धारकों के लिए दो साल का कार्य अनुभव भी आवश्यक है।
  • उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

आयु सीमा

1 जनवरी 2025 तक उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:- Territorial Army Officer Recruitment: आम नागरिकों के लिए सेना में शामिल होने का अवसर, ग्रेजुएट कर सकेंगे आवेदन

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2360 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और पीएच उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1416 रुपये निर्धारित है।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले, केजीएमयू की आधिकारिक वेबसाइट https://www.kgmu.org पर जाएं।
  • वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती विज्ञापन को ध्यान से पढ़ें और पात्रता मानदंडों को समझें।
  • "Apply Now" या "Online Registration" लिंक पर क्लिक करके अपना पंजीकरण करें।
  • सभी आवश्यक जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, कार्य अनुभव आदि भरें।
  • निर्धारित प्रारूप में अपना फोटो, सिग्नेचर, शैक्षिक प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी विवरण सही होने के बाद फॉर्म को सबमिट करें और आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी डाउनलोड करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें