22 दिसंबर को दो पाली में हुई थी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा
यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स 2024 का आयोजन 22 दिसंबर को किया गया था। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी- पहली पाली सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक राज्य के 75 जिलों में आयोजित की गई थी। पहले ये परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को दो दिनों के लिए आयोजित की गई थी।
हालांकि, छात्रों के विरोध के बाद आयोग ने एक ही दिन में परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया। हजारों यूपीपीएससी उम्मीदवारों ने पीसीएस प्रीलिम्स 2024 और समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ/एआरओ) प्रारंभिक परीक्षाओं को कई दिनों में कई पालियों में आयोजित करने का विरोध किया। उम्मीदवारों ने "एक दिन, एक पाली, कोई सामान्यीकरण नहीं" की मांग की।
UPPSC PCS 2024: उत्तर कुंजी डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज में 'UPPSC PCS Prelims Answer Key' लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉग इन करने के लिए अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- इसके बाद UPPSC PCS उत्तर कुंजी एक पीडीएफ फाइल के रूप में प्रदर्शित होगी।
- उत्तर कुंजी की जांच करें और डाउनलोड करें।
- आगे के उपयोग के लिए प्रिंट आउट लें।