फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Bharti: कांस्टेबल भर्ती फिजिकल टेस्ट के लिए तैयार हो जाएं अभ्यर्थी; कल से प्रक्रिया होगी शुरू

Wed, 25 Dec 2024 05:11 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Police Bharti: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षण प्रक्रिया 26 दिसंबर से शुरू होकर 3 फरवरी तक चलेगी। इस प्रक्रिया में कुल 174292 अभ्यर्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन
UP Police Constable Recruitment - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Police Bharti: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में चयनित 1 लाख 74 हजार 292 अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) प्रक्रिया 26 दिसंबर से शुरू होकर 3 फरवरी तक चलेगी। इसका आयोजन पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा सभी जिलों की पुलिस लाइन में किया जाएगा। इसका परिणाम भी परीक्षा वाले दिन घोषित कर दिया जाएगा।

16 दिसंबर को जारी हुआ था एडमिट कार्ड

लिखित परीक्षा में करीब 1,74,316 योग्य अभ्यर्थियों का शारीरिक मानक परीक्षण और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए एडमिट कार्ड 16 दिसंबर को बोर्ड ने वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए थे।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट के चरण  

परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक परीक्षण से गुजरना होगा। फिजिकल टेस्ट के अंतर्गत उम्मीदवारों को दौड़ सहित अन्य मापदंड पूरे करने होंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

कितनी लगानी होगी दौड़

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में सफल होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं, महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी।

कितनी होगी चाहिए लंबाई

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती शारीरिक परीक्षण के दौरान सामान्य, ओबीसी एवं एससी वर्ग की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए। इसके साथ उम्मीदवार का का सीना बिना फुलाए 79 सेमी और फूलने के बाद 84 सेमी होना चाहिए। जबकि एससी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी निर्धारित है। इसके साथ सीना बिना फुलाए 77 सेमी एवं फुलाकर 82 सेमी होना चाहिए। बात अगर महिला वर्ग की करें तो, न्यूनतम लंबाई 152 सेमी तय की गई है। वहीं एसटी वर्ग से आने वाली महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेमी निर्धारित है।

दस्तावेजों की तैयारी अभी से करें  

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों को व्यवस्थित कर लें। किसी भी दस्तावेज की कमी होने पर उन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें