UPPSC PCS Prelims 2022 Result: कार्यालय लोक सेवा आयोग, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश की ओर से सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2022 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल 6,02,974 ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे, जबकि परीक्षा में कुल 3,29,310 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से इस परीक्षा के माध्यम से 384 पदों पर चयन हेतु उम्मीदवारों की छंटनी हुई है। प्रश्नगत परीक्षा के आधार पर सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2022 हेतु 384 रिक्तियों के सापेक्ष मुख्य परीक्षा हेतु कुल 5,964 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।