UPPSC PCS 2025 Eligibility: पात्रता मानदंड
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के तहत आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री अनिवार्य रूप से होनी चाहिए।
नोटिफिकेशन यहां देखें
UPPSC PCS Prelims 2025: परीक्षा तिथि और पैटर्न
UPPSC PCS प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12 अक्तूबर 2025 को किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी:
- पहली पाली: सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक
- दूसरी पाली: दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक
इस परीक्षा में दो पेपर होंगे:
- सामान्य अध्ययन (पेपर 1) - इसमें 150 प्रश्न होंगे, जो कुल 200 अंकों के होंगे।
- सामान्य अध्ययन (पेपर 2) - इसमें 100 प्रश्न होंगे, जो कुल 200 अंकों के होंगे।
अभ्यर्थियों को दोनों पेपर हल करने के लिए कुल 4 घंटे का समय मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।