राजकीय हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेज द्वारा एलटी ग्रेड शिक्षकों के लिए पर कुल 10,768 पदों पर नियुक्तियां निकली गई थीं। इसके लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। अब परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, छह विषयों के लिए हुई लिखित परीक्षा के परिणाम दीपावली से पहले जारी कर दिए जाएंगे।
छात्रों को आश्वासन देते हुए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि दीपावली के पहले हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय को छोड़कर सभी विषयों के परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद जल्द ही सफल उम्मीदवारों की सत्यापन तिथि की जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर दे दी जाएगी।
वे उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित हुए थे, अपना परिणाम के जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट www.uphed.gov.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं। दीपावली से पूर्व गणित, विज्ञान, जीव विज्ञान, कला, कंप्यूटर और अंग्रेजी विषयों के परिणाम जारी होने की संभावना है। आपको बता दें कि पहले आयोग द्वारा संस्कृत, संगीत, कृषि, वाणिज्य, उर्दू, गृह विज्ञान समेत सात विषयों के परीक्षा परिणाम घोषित किए जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें : बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी पाने का मौका, जल्द करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।