उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा होम्योपैथिक फार्मासिस्ट भर्ती लिखित परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने होम्योपैथिक फार्मासिस्ट (सामान्य भर्ती) भर्ती के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार 24 अक्टूबर, 2019 को लखनऊ में स्थित केंद्रों पर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होने वाली है।
होम्योपैथिक फार्मासिस्ट की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 25 फरवरी, 2019 से 18 मार्च, 2019 तक आयोजित किया गया था। कुल 420 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करें। आयोग द्वारा परीक्षा के एडमिट कार्ड संबंधित ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक सूचना डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का मौका, बिजली विभाग में सैकड़ों पदों पर भर्तियां