फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC GIC Lecturer Recruitment 2021: यूपीपीएससी जीआईसी लेक्चरर मुख्य परीक्षा 2021 के फॉर्म जारी, देखें डिटेल 

Sat, 25 Dec 2021 02:35 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने जीआईसी लेक्चरर मुख्य परीक्षा 2021 के फॉर्म जारी कर दिए हैं। जीआईसी प्रारंभिक परीक्षा में योग्यता प्राप्त कर चुके उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in में जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। 
विज्ञापन
UPPSC Recruitment 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा सरकारी इंटर कॉलेज (जीआईसी) लेक्चरर मुख्य परीक्षा 2021 के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिए हैं। जीआईसी लेक्चरर पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा 19 सितंबर 2021 को आयोजित की गई थी। कुल 15,046 उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे। यह सभी योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in में जाकर मुख्य परीक्षा का पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, पंजीकरण फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2022 है। जीआईसी व्याख्याता प्रारंभिक परीक्षा 2021 का परिणाम 9 दिसंबर को जारी किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा के लिए सफल होने वाले उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा के लिए खुद को पंजीकृत के पात्र हैं। 
इस भर्ती अभियान के माध्यम से सरकारी इंटर कॉलेज, जीआईसी और सरकारी गर्ल्स इंटर कॉलेज में जीजीआईसी में लेक्चरर के 1,473 पदों पर रिक्तियों को भरना आयोग का लक्ष्य है। जीआईसी की मुख्य परीक्षा 6 फरवरी 2022 को आयोजित होने उम्मीद है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी जानकारियों को अच्छी तरह से पढ़ कर आवेदन पत्र जमा कराएं। 

UPPSC GIC Lecturer Recruitment 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • अधिसूचना जारी करने की तिथि: 22 दिसंबर,2020
  • आवेदन प्रक्रिया शुरू: 22 दिसंबर,2020
  • आवेदन विंडो बंद होने की तिथि: 22 जनवरी,2021
  • एडमिट कार्ड जारी: 9 सितंबर,2021
  • प्रारंभिक परीक्षा: 19 सितंबर,2021
  • प्रारंभिक परीक्षा परिणाम: 9 दिसंबर, 2021
  • मुख्य परीक्षा; 6 फरवरी,2022 (संभावित)

विज्ञापन

UPPSC GIC Lecturer Recruitment 2021 के लिए ऐसे करें पंजीकरण

  • उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर जीआईसी लेक्चरर मुख्य परीक्षा-2020 के नाम से लिंक उपलब्ध होगा। इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखाई देगा। 
  • अब लॉगिन पेज पर आवश्यक जानकारियों को भरें।
  • आवश्यक जानकारियों को भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र भरने और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करने के लिए आगे बढ़ें।
  • फॉर्म जमा करें और इसे डाउनलोड करें।
  • अब अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें