उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने आने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। ये पहली बार है जब आयोग द्वारा वर्ष 2019 सितंबर से लेकर दिसंबर और वर्ष 2020 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं का कैंलेडर एक साथ जारी किया गया है। आयोग के अनुसार, भर्ती परीक्षाओं का कैंलेडर एक साथ जारी होने से अभ्यर्थियों को परीक्षाओं की तैयारी के लिए काफी समय मिलेगा।
आपको बता दें कि कैलेंडर में उन भर्तियों के बारे में जानकारी नहीं दी गई है, जिन्हें लेकर किसी तरह का विवाद चल रहा है। उनकी परीक्षाओं की तिथियों की जानकारी आयोग के इस कैंलेडर में नहीं है। आयोग द्वारा जारी दोनों वर्षों की परीक्षाओं का कैलेंडर इस खबर में आगे दिया जा रहा है।