फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC CES Prelims: यूपीपीएससी सीईएस प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित; 7358 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए योग्य

Tue, 27 May 2025 10:59 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC CES Prelims Result Out: यूपीपीएससी सीईएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर कुल 7,358 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
UPPSC CES Prelims Result - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC CES Prelims Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य/विशेष भर्ती) प्रारंभिक परिणाम 2024 की घोषणा कर दी है। योग्य उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीपीएससी सीईएस प्रारंभिक परीक्षा 20 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


कुल 78,798 अभ्यर्थियों में से कुल 31639 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 7358 मुख्य परीक्षा के लिए योग्य पाए गए।  इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 609 पदों को भरना है।

प्राप्तांक और कटऑफ अंक बाद में होंगे जारी

मुख्य परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और कटऑफ अंक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। चयन परिणाम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उच्च न्यायालय में दर्ज विशेष अपील संख्या 475 (डी)/2019 के अंतिम फैसले के अनुसार मान्य होंगे।

कैसे होगा चयन?

चयन प्रक्रिया में तीन प्रमुख चरण होते हैं। पहला चरण प्रारंभिक लिखित परीक्षा है, जिसमें उम्मीदवारों की सामान्य ज्ञान, मानसिक योग्यता और विश्लेषणात्मक क्षमता का परीक्षण किया जाता है। यह परीक्षा योग्यता निर्धारण के लिए होती है और इसमें सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया जाता है।

दूसरा चरण मुख्य लिखित परीक्षा है, जो अधिक विस्तृत और विषय आधारित होती है। इसमें उम्मीदवारों की विशेषज्ञता, गहन ज्ञान और विश्लेषणात्मक सोच को परखा जाता है। अंतिम चरण साक्षात्कार का होता है, जिसमें उम्मीदवार के व्यक्तित्व, संचार कौशल और समस्याओं के समाधान क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है। इन तीनों चरणों को पूरा करने के बाद ही उम्मीदवार का अंतिम चयन किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐस देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर, What's New टैब के अंतर्गत CES Prelims result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब परिणाम देखें और डाउनलोड कर लें।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें