UPSC CSPE 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) 2025 के प्रश्न पत्र आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब दोनों पेपर यानी सामान्य अध्ययन पेपर 1 (GS Paper 1) और सामान्य अध्ययन पेपर 2 (CSAT) के प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 रविवार, 25 मई को दो शिफ्टों में आयोजित की गई। प्रत्येक शिफ्ट की अवधि दो घंटे थी। परीक्षा में दो पेपर थे: सामान्य अध्ययन (GS) पेपर 1 और सामान्य अध्ययन (GS) पेपर 2, जिसे सिविल सेवा योग्यता परीक्षा (CSAT) के नाम से जाना जाता है। दोनों पेपर एक ही दिन आयोजित किए गए थे, लेकिन उनके समय अलग-अलग थे। पहले पेपर (GS Paper 1) और दूसरे पेपर (CSAT) के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किए गए थे।
तैयारी में मदद करेंगे प्रश्नपत्र
प्रश्नपत्रों के समय पर जारी होने से न केवल परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अपने उत्तरों की दोबारा जांच करने और परीक्षा पैटर्न का विश्लेषण करने का अवसर मिलता है, बल्कि इससे वे यूपीएससी सिविल सेवा चयन प्रक्रिया के अगले चरणों यानी मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के लिए भी अधिक प्रभावी ढंग से तैयारी कर सकते हैं। साथ ही, जो अभ्यर्थी आगामी वर्ष में परीक्षा देने की योजना बना रहे हैं, वे इन प्रश्नपत्रों के माध्यम से परीक्षा के स्वरूप को समझ सकते हैं और अपनी अध्ययन रणनीति को बेहतर ढंग से सुव्यवस्थित कर सकते हैं।