मुख्य परीक्षा के बाद क्या होगा?
सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) पदों पर अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही अगले चरण यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) की मूल प्रति व फोटोकॉपी साथ ले जानी होगी। यह वर्णनात्मक (Descriptive) परीक्षा होगी, इसलिए अभ्यर्थियों को साफ लिखावट और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "Recruitment Dashboard" विकल्प पर क्लिक करें।
- "DOWNLOAD ADMIT CARD FOR ASSISTANT PROSECUTION OFFICER (MAINS) EXAM" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना OTR नंबर, जन्मतिथि और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें।
- Submit/Login बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड कर लें।
- भविष्य में उपयोग के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।