फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPRPB: यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के नतीजे घोषित, देखें अपना रिजल्ट; अगला चरण टाइपिंग टेस्ट

Wed, 10 Dec 2025 04:16 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Police Computer Operator Result 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवरा अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Police Computer Operator Result 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के तहत 1 नवंबर 2025 को आयोजित ऑफलाइन लिखित परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। चयनित (अर्ह) अभ्यर्थियों के लिए कंप्यूटर टंकण परीक्षा से संबंधित सूचना उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


बोर्ड ने साफ कहा है कि अगर किसी भी श्रेणी में टाइपिंग टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों की संख्या तय मानक से कम रहती है, तो सरकारी नियमों के अनुसार योग्य उम्मीदवारों को अतिरिक्त रूप से बुलाया जाएगा। यानी जरूरत पड़ने पर और उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा।

कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट की तारीख, समय और स्थान से जुड़ी पूरी जानकारी जल्दी ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A कट-ऑफ मार्क्स (श्रेणीवार)

वर्ग/कैटेगरी कुल कट-ऑफ (Overall Cut-off) भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) महिला (Women) स्वतंत्रता सेनानी आश्रित (FF Dependent)
सामान्य (General) 135.0490628 83.0188656 80.5031424 129.5507448
ओबीसी (OBC) 119.498226 - - -
एससी (SC) 118.756716 114.465406 - -
एसटी (ST) 113.207644 80.5031424 - -
ईडब्ल्यूएस (EWS) 81.761004 -   -


जो उम्मीदवार कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट और शॉर्टहैंड परीक्षा पास करेंगे, उन्हें आगे चयन के लिए माना जाएगा। चयन उनकी लिखित परीक्षा में मिले अंकों और सरकारी आरक्षण नियमों के आधार पर होगा।
यूपीपीआरपीबी ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A के लिए 1 नवंबर को ऑफलाइन (OMR शीट) परीक्षा करवाई थी। वहीं SI और ASI की परीक्षाएं 2 नवंबर को आयोजित की गई थीं।
विज्ञापन

कैसे चेक करें रिजल्ट?

यूपी पुलिस में SI, ASI और कंप्यूटर ऑपरेटर पदों की भर्ती का परिणाम देखने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
  • सबसे पहले यूपी पीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • “प्रत्यक्ष भर्ती 2023 के तहत लिखित परीक्षा का परिणाम” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Candidate Login बटन पर क्लिक करें।
  • अब अपनी पंजीकरण संख्या (Registration No.) और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
  • आपका SI, ASI या कंप्यूटर ऑपरेटर का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें