बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) ने खेल विभाग में स्पोर्ट्स ट्रेनर के 379 पदों पर भर्ती निकाली थी। जिसके लिए आवेदन 9 अक्तूबर 2025 से जारी है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया 14 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार इससे पहले अपना आवेदन पूरा करें।
शैक्षणिक योग्यता और पात्रता
आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उसके पास नेहरू सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (NSNIS), ग्वालियर के लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (LNIPE), सेंट्रल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी (UGC मान्यता प्राप्त) या कोई अन्य मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय (बिहार के संस्थान शामिल) से स्पोर्ट्स कोचिंग, डिप्लोमा या PG डिप्लोमा होना चाहिए। आवेदक (पुरुष) की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। जनरल महिला, पिछड़े वर्ग (BC) और बहुत पिछड़े वर्ग के लिए अधिकतम (पुरुष–महिला) आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। एससी, एसटी (पुरुष–महिला) वालो के लिए 42 वर्ष आयु जरूरी है।