फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPCS Exam Tips: 12 अक्तूबर को यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा, स्कोरिंग टॉपिक्स पर रखें ध्यान; ऐसे करें तैयारी

Thu, 04 Sep 2025 08:20 AM IST
शिवम गर्ग अजय प्रताप तिवारी, एग्जाम एक्सपर्ट

सार

UPPCS Preparation Tips: यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 में अब सिर्फ कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है। सही रणनीति और फोकस्ड तैयारी से इस कठिन परीक्षा के पहले पड़ाव को पार करना आसान हो सकता है। आइए जानते हैं एग्जाम एक्सपर्ट्स की खास तैयारी टिप्स...
विज्ञापन
परीक्षा टिप्स - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPCS Preparation Tips: यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2025 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अगले महीने की बारह तारीख को प्रस्तावित इस परीक्षा में अब लगभग एक माह का ही समय शेष है। यह समय आपकी मेहनत को सही दिशा देने और आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरने का है। यह वक्त नए टॉपिक्स पढ़ने का नहीं, बल्कि अपनी कमजोरियों को समझकर उन्हें दूर करने तथा अपनी तैयारी को मजबूत करने का भी है। एक महीने में इस प्रतिस्पर्धी परीक्षा के पहले पड़ाव को पार करना तभी संभव है, जब आपकी रणनीति सटीक, सुविचारित और व्यावहारिक हो। आइए जानते हैं कि बचे हुए दिनों का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल कैसे करें।

समसामयिकी पर मजबूत पकड़ बनाएं

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में करंट अफेअर्स सबसे महत्वपूर्ण खंड है, जिसमें औसतन 30-53 प्रश्न पूछे ही जाते हैं। इसके लिए पिछले एक वर्ष की राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्य स्तरीय घटनाओं को पढ़ना पर्याप्त माना जाता है। उन घटनाओं पर खास ध्यान देना चाहिए, जो परीक्षा से पिछले छह महीने में घटित हुई हों। सरकारी योजनाएं, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, पुरस्कार, खेलकूद, विज्ञान और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें पढ़ने पर जोर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विषयों पर करें फोकस

इतिहास में आधुनिक भारत केे गांधी युग, स्वतंत्रता संग्राम, सामाजिक सुधार आंदोलनों से सबसे ज्यादा सवाल पूछे जाते हैं। इन पर विशेष ध्यान दें। भूगोल में भारतीय भूगोल के तहत नदियों, पहाड़ों, सीमाओं, ऊर्जा संसाधनों और आर्थिक भूगोल के मुद्दों का गहराई से अध्ययन करें। विज्ञान खंड में जीव विज्ञान से अधिक प्रश्न पूछे जाने की संभावना रहती है, उसके बाद रसायन और भौतिकी से। इनसे जुड़े टॉपिक्स जैसे मानव शरीर, रोग, गति, प्रकाश, तरंगें और रासायनिक तत्वों की अच्छी तैयारी करें। राजव्यवस्था में संविधान के अनुच्छेद 1-51, सुप्रीम कोर्ट, पंचायती राज और आयोगों पर फोकस करें। अर्थशास्त्र में बजट, राष्ट्रीय आय व अंतरराष्ट्रीय सूचकांक अहम हैं। पर्यावरण खंड में जैव विविधता, पारिस्थितिकी तंत्र और वर्तमान से जुड़े टॉपिक्स पढ़ें।

सी-सैट को न भूलें

अभ्यर्थी सी-सैट को हल्के में लें। इसमें 100 प्रश्न होते हैं, जो गणित, तर्कशक्ति, अंग्रेजी और हिंदी के दसवीं स्तर के होते हैं। ध्यान रखें, भले ही सी-सैट क्वालिफाइंग है, लेकिन इसे नजरअंदाज करने की गलती न करें।
इसमें मजबूत पकड़ बनाने के लिए रोजाना एक प्रैक्टिस सेट हल करें।

सटीकता पर ध्यान दें

परीक्षा के इस पड़ाव को पार करने के लिए अधिक से अधिक सही प्रश्न करने की जरूरत होती है, जिसके लिए सटीकता का अभ्यास होना बेहद जरूरी है। ऐसा तभी संभव है, जब आप रोजाना एक मॉक टेस्ट दें। इसके अलावा, टेस्ट के बाद गलत उत्तरों का विश्लेषण करें और कमजोरियों को दूर करें। कुछ भी नया पढ़ने की बजाय पुराने कंटेंट को ही रिवाइज करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें