फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPCL JE: एडमिट जारी, डाउनलोड करने के लिए यहां है डायरेक्ट लिंक

Tue, 21 Jan 2020 07:07 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यूपीपीसीएल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

UPPCL JE Civil Trainee 2019-20 Admit card: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL - Uttar Pradesh Power Corporation Limited) ने जूनियर इंजीनियर सिविल (Junior Engineer Civil) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इन भर्तियों के लिए परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित मोड पर होगा। एडमिट कार्ड यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं।

विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड के लिए डायरेक्ट लिंक आपको इस खबर में आगे भी दिए जा रहे हैं। निर्देश दिया गया है कि किसी भी हालात में उम्मीदवार को एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ये भी पढ़ें : BECIL: 5वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए नौकरी के मौके, बेहद आसान है भर्ती प्रक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि यूपीपीसीएल जेई सिविल ट्रेनी के पदों पर चयन सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। ये परीक्षा कंप्यूटर मोड पर होगी, जिसका आयोजन वाराणसी, लखनऊ, आगरा और मेरठ में किया जाएगा। हालांकि ये भी कहा गया है कि यूपीपीसीएल प्रशासनिक या अन्य कारणों से किसी भी केंद्र रद्द किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो इसकी सूचना पहले ही दे दी जाएगी।

यूपीपीसीएल जेई सिविल ट्रेनी भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 दिसंबर 2019 से लेकर 26 जनवरी 2019 तक चली थी।

ये भी पढ़ें : पुलिस विभाग में हो रही हैं बंपर भतियां, 5000 पदों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
यूपीपीसीएल जेई सिविल ट्रेनी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्किल करें।

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें