उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने सहायक अभियंता (प्रशिक्षु) के पद के लिए परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की है। उम्मीदवार जो यूपीपीसीएल एई परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे उत्तर कुंजी को यूपीपीसीएल की वेबसाइट www.upenergy.in पर देख सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर किसी भी प्रश्न / उत्तर के खिलाफ आपत्तियां भी उठा सकते हैं।
विज्ञापन
UPPCL AE उत्तर कुंजी 2019: ऐसे करें डाउनलोड-
सबसे पहले UPPSCL की आधिकारिक वेबसाइट www.upenergy.in पर जाएं।
उसके बाद प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
आगे बढ़ने के लिए लॉगइन करना बेहद जरूरी है।
जैसे ही आप ओके पर क्लिक करेंगे आपके सामने UPPCL जूनियर इंजीनियर उत्तर कुंजी खुल जाएगी।
यदि आपको कोई प्रश्न गलत लगता है तो आप आपत्ति भी उठा सकते हैं।
सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद, निगम अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर सकता है। उसके बाद, UPPCL AE Result की घोषणा UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। UPCCL ने इलेक्ट्रिकल के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक्स और टेली कम्युनिकेशंस, कंप्यूटर साइंस और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और सिविल इंजीनियरिंग के लिए ट्रेनी के पद पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा राज्य के विभिन्न स्थानों पर आयोजित की गई थी।