हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड और उम्मीदवारों की निजी जानकारी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, एचपीटीईटी के एडमिट कार्ड इनपुट माध्यम से मिलेंगे। यानी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर जाकर आवेदन संख्या उपल्ब्ध करानी होगी, जिसके बाद ही एडमिट कार्ड मिल पाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को परेशानी से बचने के लिए एडमिट कार्ड अपनें पास तैयार रखना चाहिए।
एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए अनिवार्य दस्तावेज है, जिसके बिना परीक्षा नहीं देने दी जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी ठीक हो। उम्मीदवार को एडमिट कार्ड मे खासतौर पर परीक्षा तिथि, परीक्षा का समय और परीक्षा का केंद्र जरूर चेक कर लेना चाहिए।
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक सरकारी पहचान पत्र भी परीक्षा केंद्र में ले जाना अनिवार्य है। उम्मीदवार एडमिट कार्ड और पहचान पत्र की सभी जानकारी का मिलान कर लें कि वो जानकारी एक समान हों। तभी उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठनें दिया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट पर जानें के लिए
यहां क्लिक करें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए
यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।