UP Teacher Recruitment: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग 16 व 17 अप्रैल को असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। इसके बाद आयोग के अफसर सहायक अध्यापक (टीजीटी)/ प्रवक्ता (पीजीटी) की भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटेंगे, जिसके लिए 13.19 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। आयोग ने टीजीटी परीक्षा के लिए जिलाधिकारियों से केंद्रों की सूची मांगी है। टीजीटी पीजीटी के 4,163 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अगस्त-2022 में पूरी हो चुकी है और अभ्यर्थी ढाई साल से परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं।
लंबे इंतजार के बाद पिछले दिनों आयोग ने परीक्षा तिथि घोषित की। टीजीटी के 3,369 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 14 व 15 मई को प्रस्तावित है, जिसके लिए 8.69 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। वहीं, पीजीटी के 794 पदों के लिए 20 व 21 जून को परीक्षा कराई जानी है, जिसके लिए 4.5 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।