सीधी भर्ती का मिलेगा मौका
शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि इन मेलों में स्थानीय उद्योग भाग लेंगे और युवाओं को सीधी भर्ती के अवसर मिलेंगे। जिलों में इन रोजगार मेलों की तैयारी के लिए जिला मजिस्ट्रेट की ओर से नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है।
रोजगार मेलों के साथ-साथ कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ रोजगार का लाभ भी मिल सके।
प्रेरणादायक सत्रों और प्रस्तुतियों का होगा आयोजन
राज्य के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता विभाग में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में स्किल डेवलपमेंट की सफल कहानियों को साझा किया जाएगा, प्रशिक्षण केंद्रों की प्रदर्शनी लगेगी, प्रेरणादायक सत्र और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी।
इसके अलावा, जिले के सफल प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया जाएगा और उद्योग क्षेत्र के प्रमुख प्रतिनिधियों को भी पहचान दी जाएगी। प्रदर्शनी में प्रशिक्षण संस्थानों के छात्रों द्वारा बनाए गए उत्पादों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।