फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP TGT PGT Recruitment: यूपी में 4163 शिक्षकों की भर्ती शुरू, तनख्वाह सवा लाख तक, जानें आवेदन का तरीका

Sun, 12 Jun 2022 05:18 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

 UP TGT PGT Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB), प्रयागराज ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (TGT), और स्नातकोत्तर शिक्षकों (PGT) की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP TGT PGT Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB), प्रयागराज ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (TGT), और स्नातकोत्तर शिक्षकों (PGT) की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। ये भर्तियां UPSESSB द्वारा 4,163 रिक्तियों के लिए आयोजित की जाएंगी। UPSESSB TGT PGT भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार UPSESSB की आधिकारिक वेबसाइट -www.upsessb.org पर जाकर अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

भर्ती अधिसूचना में टीजीटी पद के लिए 3,539 रिक्तियों और पीजीटी के लिए 624 पदों का उल्लेख है। इन रिक्तियों के लिए वेतन 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है। टीजीटी के लिए वेतनमान रुपये 44,900/- - 1,42,000/- (स्तर- 7, ग्रेड वेतन 4600) जबकि पीजीटी पद के लिए वेतनमान रुपये 47,600- 1,51,100/- (लेवल-8, ग्रेड पे 4800) है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 जुलाई है।
 

UP TGT PGT Recruitment के तहत पात्रता मानदंड

आयु सीमा : दोनों पदों के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष है। आयु की गणना 01.07.2022 से की जाएगी।
 

शैक्षणिक योग्यता

TGT Recruitment: प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की भर्ती के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवार के पास बी.एड, एम.एड या पीएचडी के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

PGT Recruitment:  इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास बी.एड या एम.एड या पीएचडी के साथ संबंधित विषयों में स्नातक की डिग्री और मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
 
विज्ञापन

UP TGT PGT Recruitment 2022 में कैसे करें आवेदन?

  • चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार UPSESSB के आधिकारिक पोर्टल- upsessb.pariksha.nic.in पर लॉग ऑन करें।
  • चरण 2: टीजीटी / पीजीटी पदों के लिए होम पेज पर उपलब्ध 'क्लिक हियर टू अप्लाई' लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: इस पेज पर, अपनी इच्छित पोस्ट के लिए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 4: जिस विषय के लिए आप आवेदन करना चाहते हैं उस विषय को सिलेक्ट करें और पंजीकरण बटन पर क्लिक करें।
  • चरण 5: आवश्यक विवरण जमा करें और पंजीकरण पूरा करें।
  • चरण 6: भर्ती के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • चरण 7: दूसरे भाग में, आवश्यक विवरण, दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी और तस्वीरों को जमा करके आवेदन को पूरा करें।
  • चरण 8: आवेदन अंतिम फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट प्राप्त करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें